साहित्यकार डॉ राजीव पाण्डेय को नाथद्वारा में मिली साहित्य सुधाकर की उपाधि

 * साहित्यकार डॉ राजीव पाण्डेय को नाथद्वारा में मिली साहित्य सुधाकर की उपाधि*


साहित्य मण्डल नाथद्वारा के तत्वावधान में नाथद्वारा राजस्थान में   आयोजित 6 एवं7 जनवरी को दो दिवसीय श्री भगवती प्रसाद देवपुरा जी स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य समारोह में श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागृह में गाज़ियाबाद के साहित्यकार एवं  बम्हैटा के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार पाण्डेय को  साहित्य सुधाकर मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।

साहित्य मण्डल नाथद्वारा के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा एवं उनके सहयोगियों ने तिलक लगाकर,श्रीफल, अंगवस्त्र माला,पटका श्रीनाथ जी का प्रसाद श्रीनाथ जी का चित्र एवं अभिनन्दन पत्र देकर सम्मानित किया।

जब उपलब्धियों से युक्त अभिनन्दन पत्र को पढ़कर सुनाया गया तो पूरा सभागार तालियों से गूँजने लगा।

डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ख्याति लब्ध साहित्यकार के साथ साथ अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के संस्थापक अध्यक्ष एवं संस्कार भारती के विभाग संयोजक भी हैं। आपके द्वारा आयोजित भारत रत्न काव्य महोत्सव  गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। साथ इस  वर्ष आयोजित अशोक चक्र काव्योत्सव को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नामित किया गया है।

'आखिरी मुस्कान', 'बाँहों में आकाश' जैसे सामाजिक उपन्यासों के प्रणेता हैं।  'मन की परतें' आपका सद्य प्रकाशित कहानी संग्रह है। आपकी हाइकु की कृति 'मन की पाँखें' काफी चर्चित रही हैं ।आपके सम्पादन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय काव्य ग्रन्थ हैं।

इन्ही साहित्यिक प्रदेयों के कारण देश की अग्रणी साहित्यिक संस्था साहित्य मण्डल नाथद्वारा द्वारा आपका चयन हुआ था।

 डॉ राजीव पाण्डेय के सम्मानित होने पर अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के महासचिव ओंकार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजकुमार छापड़िया, कोषाध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय भारतीय संगठन मंत्री ब्रज माहिर, सचिव रजनीश स्वच्छंद महिला इकाई अध्यक्ष कुसुमलता कुसुम, महामंत्री गार्गी कौशिक ,आदि ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई दी है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आत्म परिचय

ऋतुराज बसन्त

जय जय माँ अम्बे