संदेश

फ़रवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

काश एक टिकट मुझे भी मिल जाती!

टिकिट का साइज क्या होता है,कैसी दिखती है,कैसे मिलती है,कब मिलती है आदि अनेक प्रश्न  सबके मन में  रहते हैं यही मेरे मन में भी है। केवल टी वी, समाचार पत्रों में ही पढ़ते और सुनते हैं कि फलाने को  फलानी पार्टी की टिकिट मिल गयी है। जिज्ञासा बरबस बढ़ जाती है कि सभी पार्टियों की टिकिट एक जैसी होती है? एक ही कलर की होती है ? साइज भी  सबका समान होता है क्या? आजकल लम्बी - लम्बी लाइन है टिकट पाने के लिये लेकिन टिकिट किसी एक को ही मिलेगी एक पार्टी से ऐसी व्यवस्था बताई जाती है । ऐसा भी बताया जाता है कि जिनका भाग्य (सूटकेस) अच्छा होता है उन्हें यह प्रसाद मिल ही जाता है। कई बार जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को मिलती है। और कई बार एयरलिफ्ट कर ली जाती है। बेचारा जमीन वाला जमीन पर ही रह जाता है मन मसोसकर क्योंकि उसके पास उत्तम क्वालिटी का तेल, सूटकेस नहीं होता है, भाग्य भी अच्छा नहीं होता है और सबसे बड़ा जन्मजात दुर्भाग्य यह कि उसकी जाति उस कॉन्स्टिट्यूशन के वोटर्स से  मैच नहीं करती अर्थात कम होते हैं। क्योंकि जाति  नाम की व्यवस्था टिकिट के लिये यह बहुत बड़ी योग्यता है जो उसके वश में...